बिज़नेस

ट्विटर ने की छंटनी: ले-ऑफ की प्रक्रिया में कंपनी ने फिर कर्मचारियों को निकाला, 8वें दौर की छंटनी

पॉपुलर सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर में एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी हुई है। हालांकि, कंपनी ने कर्मचारियों की निकासी ले-ऑफ प्रक्रिया के चलते की है। ले-ऑफ की प्रक्रिया बीते साल ही शुरू हो चुकी थी। कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने में कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया था।

बीते शनिवार को कंपनी ने छंटनी प्रक्रिया के तहत दर्जनों कर्मचारियों को घर भेज दिया है। यह कंपनी में आठवें राउंड की छंटनी रही। मालूम हो कि कंपनी में छंटनी की प्रक्रिया बीते साल अक्टूबर से ही शुरू हो चुकी थी।

 में नई छंटनी का प्रभाव कई इंजीनियरिंग टीमों पर पड़ा है। इनमें सपोर्टिंग एडवरटाइजिंग टेक्नोलॉजी,  ऐप, का सिस्टम चलाने वाले शामिल हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से कर्मचारियों की नई छंटनी पर अभी तक किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

3700 कर्मचारी हुए थे ट्विटर से बाहर

बीते साल नवंबर की ही बात करें तो, ट्विटर ने 3700 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया था। कर्मचारियों की छंटनी की वजह कंपनी ने कॉस्ट कटिंग बताई थी। हालांकि, इसी दौरान कंपनी के नए सीईओ एलन मस्क ने कंपनी के ऑनर का कार्यभार संभाला था।

एलन मस्क की डील 44 बिलियन डॉलर की थी।बीते दिनों हीं कंपनी ने भारत में दो ऑफिस को बंद किए हैं। कंपनी का कहना था कि, कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस भारत में भी उपलब्ध

इसके अलावा, कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने ब्लू की पेशकश की थी। एलन मस्क ने  ब्लू यानी  के पेड वर्जन को भी लाने की जानकारी उस दौरान थी।

ट्विटर की पेड सर्विस भारत से पहले ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे दशों में शुरू हो चुकी थी।

हालांकि,  की पेड सर्विस अब भारतीय यूजर्स के लिए भी शुरू हो चुकी है। भारत में ट्विटर की पेड सर्विस अलग- अलग रेट पर उपलब्ध है।

ऐसे ट्विटर यूजर्स जो इस  का इस्तेमाल मोबाइल में करते हैं, उनके लिए पेड सब्सक्रिप्शन की मासिक फी 900 रुपये रखी गई है। हालांकि, वेब यूजर्स के लिए यही सुविधा 650 रुपये के साथ उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button