मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर होंगे अधिकारियों कर्मचारियों के प्रमोशन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति का कार्य शीघ्र होगा। इस बारे में राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश के लाखों अधिकारी कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए। मध्य प्रदेश शासन द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समस्त शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।