खास खबरे

देश की विरोधी ताकतें को सकारात्मकता और सच से जवाब देना है-श्री रविन्द्र यति

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आईटी सेल की बैठक आयोजित की गई। बैइक में भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, जिला मंत्री श्री अश्विनी राय एवं आईटी सेल के जिला संयोजक श्री विश्व विजय सिंह सहित आईटी सेल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने विचार के साथ नवाचार के उपयोग में हमेशा आगे रही है। डिजिटल युग में पार्टी ने हमेशा बढत बनायी है। हमें संगठन की विचारधारा और केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बूथ तक ले जाना है। देश विरोधी ताकतें समाज में नेरेटिव बनाकर कार्य करती है, हमें उनकी नकारात्मकता का जवाब सकारात्मकता और झूठ का जवाब सच से देना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता में हमेशा सीखने का भाव हो। हमें प्रतिक्षण-प्रशिक्षण की भूमिका में होना चाहिए। हमारे पास केन्द्र और राज्य सरकार की अपार उपलब्धियां है। इन उपलब्धियों के साथ हमें जनता में भ्रम फैलाने वालों को जवाब देना है।

श्री रविन्द्र यति ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश की सेनाओं को सुसज्जितकर और अधिकार संपन्न बनाकर देश को सुरक्षित बनाया है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, लेकिन देश के अंदर कई ऐसे लोग हैं, जो झूठ और भ्रम फैलाकर देश तोड़ने का एजेंडा चला रहे हैं। ऐसे लोगों को हम सोशल मीडिया पर सही तरीके से जवाब दे सकें, इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हर स्तर पर आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button