खास खबरे

प्रधानमंत्री जी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों का जीवन बदला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को उज्जैन के भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन कर संबोधित करते हुए कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों का जीवन बदलने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की हर योजना के केन्द्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है।
*मोदी जी के नेतृत्व में सीमा सुरक्षित और अर्थव्यवस्था मजबूत है*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल ’विकसित भारत’ और ’आत्मनिर्भर भारत’ के “संकल्प की सिद्धि” का स्वर्णिम काल बन रहा है। बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सीमा सुरक्षित की, अर्थव्यवस्था मजबूत की और टेक्नालॉजी को जन-जन तक पहुंचाया। श्री मोदी जी ने विकास भी और विरासत भी के सूत्र का पालन किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जब देश की बागडोर संभाली, तब उन्होंने स्पष्ट कहा था भारत प्रथम, और तब से लेकर आज तक, चाहे नीति निर्माण हो या क्रियान्वयन, हर निर्णय में इसी भावना की झलक मिलती है। मोदी जी के नेतृत्व में अब सरकार का मतलब रेस्पॉन्सिव गवर्नमेंट, रिस्पांसिबल गवर्नमेंट, अकाउंटेबल गवर्नमेंट और पब्लिक पार्टिसिपेशन वाली सरकार है। 2014 से पहले के भारत में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की ही बात सामने आती थी, लेकिन आज विकास, आविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं।
*मोदी जी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यालयों पर जो प्रदर्शनी लगाई जा रही है वह मोदी जी द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के 11 वर्ष का लेखा-जोखा है जिसे कार्यकर्ताओं को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर, अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाकर और ऐसे अनेकों कार्य करके पार्टी के संकल्पों को सिद्ध करने का काम किया है। आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को निशुल्क 5 लाख रूपए तक के इलाज का हक दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में 70 वर्ष के जितने भी बुजुर्ग हैं उनका आयुष्मान कार्ड आवश्यक रूप से बनवाएं ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भगवान महाकाल के दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान सांसद श्री उमेशनाथ महाराज, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष व विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, जिला अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राकेश धाकड़, महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, पूर्व मंत्री श्री पारस जैन व पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती, श्री रूप पमनानी, श्री वीरेंद्र कावड़िया, श्री इकबालसिंह गांधी, श्री श्याम बंसल, श्री राजपाल सिंह सिसोदिया, श्री विवेक जोशी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button